सिटी प्राइड स्कूल में मनाया राष्ट्र विज्ञान दिवस !

महान वैज्ञानिक सी वी रमन को किया याद, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी पुरस्कृत

उदयपुर। राष्ट्र विज्ञान दिवस पर महान वैज्ञानिक श्री सी वी रमन को याद करते हुए सिटी प्राइड पब्लिक स्कूल में विज्ञान मेले का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि आईआईटी रूड़की के अक्षेश दोशी और मोनल जैन ने बच्चो द्वारा बनाए गए विभिन्न मॉडल चार्ट और पोस्टर का अवलोकन किया।

निदेशिका डा. ज्योत्सना जैन ने सभी को विज्ञान विषय में अभिरुचि बनाए रखने और वैज्ञानिक सोच के आधार पर कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम संयोजक संजीव दोशी ने बच्चों को वर्किग मॉडल बनाने में सहयोग दिया। उत्कर्ष प्रदर्शन के लिए विराट, कृष्णा, अंश, परिनिधि, राजवीर, वंशिका, दिया और गर्व जैन को पुरुस्कृत किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *