Post Views: 323
उदयपुर में सेन समाज महिला संगठन द्वारा सेन समाज की महिलाओं के लिए लेहरिया फंक्शन 2025 का सफल आयोजन किया गया। इस आयोजन में समाज की महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और कार्यक्रम को यादगार बनाया। इस वर्ष की लेहरिया क्वीन के रूप में प्रियंका शर्मा और शारदा जी चुनी गईं। सभी उपस्थित महिलाओं ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला प्रमुख ममता जी कुवंर उपस्थित रहीं। उनके करकमलों द्वारा विजेताओं को पुरस्कार वितरण किया गया।
इस अवसर पर विभिन्न खेल प्रतियोगिताएँ भी आयोजित की गईं, जिनमें महिलाओं ने उत्साह के साथ भाग लिया। इन प्रतियोगिताओं में स्वाति जी, शारदा जी, पूजा जी, अल्का जी और सुनीता जी विजेता रहीं। कार्यक्रम की जानकारी और संचालन का कार्य कार्यक्रम संयोजिका एडवोकेट राजेश्वरी सेन, निर्मला शर्मा और सुनीता जी द्वारा किया गया। महिला संगठन द्वारा किए गए इस प्रयास की सभी ने सराहना की और इसे समाज की एकता तथा सांस्कृतिक धरोहर को मजबूत करने वाला आयोजन बताया।