
भव्य आयोजन का विस्तृत कार्यक्रम
28 मार्च: शुभारंभ सुबह 7:30 बजे प्रमुख मंदिरों में शंखनाद और घोष वादन से होगा। सायंकाल 6 बजे नगर निगम प्रांगण में स्थानीय प्रतिभाओं की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां होंगी।
29 मार्च: अपराह्न 4 बजे विशाल भगवा युवा वाहन रैली का आयोजन होगा, जो शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरेगी। इस रैली में संत अच्युतानंद महाराज का सान्निध्य रहेगा।
30 मार्च: दोपहर 3 बजे गांधी ग्राउंड से भव्य शोभायात्रा निकलेगी, जिसमें मंगल कलश धारण किए महिलाएं, झांकियां, ढोल-नगाड़े और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र होंगी। शोभायात्रा नगर निगम प्रांगण में समाप्त होगी, जहां शाम 7 बजे से प्रसिद्ध भजन गायक प्रकाश माली भजन संध्या में प्रस्तुति देंगे।
समिति के संयोजक डॉ. परमवीर सिंह दुलावत ने बताया कि यह आयोजन भारतीय संस्कृति और परंपराओं को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का प्रयास है। आयोजन में संतों, विद्वानों और समाज के प्रबुद्ध जनों की उपस्थिति रहेगी। उन्होंने सभी नागरिकों से इस भव्य आयोजन में भाग लेने की अपील की।